Friday, June 19, 2026
Homeबेतियामझौलिया प्रखंड समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न प्रस्तावों पर हुई व्यापक...

मझौलिया प्रखंड समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न प्रस्तावों पर हुई व्यापक चर्चा

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को प्रखंड समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने की। इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रभारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपमा प्रसाद श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पूनम कुमारी (सीडीपीओ), प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा तरुण कुमार बीपीएम जीविका, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, आवास पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।
बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पौधारोपण एवं फसल विविधीकरण, मनरेगा योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन, आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यों, श्रमिकों से संबंधित मामलों तथा ग्रामीण आवास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके। बैठक सकारात्मक एवं सफल माहौल में संपन्न हुई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes