Sunday, June 21, 2026
Homeबेतियामझौलिया में बगही पुल के नीचे पानी में मिला वृद्ध का शव,...

मझौलिया में बगही पुल के नीचे पानी में मिला वृद्ध का शव, क्षेत्र में सनसनी

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा पेट्रोल पंप के समीप बगही पुल के नीचे पानी में एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सरिसवा निवासी लगभग 60 वर्षीय सत्रुधन प्रसाद साह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, वे रोज की तरह सुबह घर से टहलने के लिए रतनमाला की ओर गए थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजन चिंतित होकर उनकी खोजबीन में जुट गए, पर उनका कोई पता नहीं चल सका।
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे पानी में एक शव देखा, जो उल्टा पड़ा हुआ था और उसकी पीठ पर ईंट का टुकड़ा बंधा हुआ था। देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ जुट गई और मामले की सूचना मझौलिया थानाध्यक्ष अवनीश कुमार को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया है।घटना कैसे हुई, इसके कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes