Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियाभाजपा-जद (यू) सरकार द्वारा मछुआरों पर जुल्म करने के खिलाफ डीएफओ वन...

भाजपा-जद (यू) सरकार द्वारा मछुआरों पर जुल्म करने के खिलाफ डीएफओ वन के समक्ष भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

सरेया मन में मछली पकड़ने का परंपरागत अधिकार बहाल करने की किया मांग

  • भाजपा सांसद संजय जायसवाल, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री रेणु देवी और स्थानीय भाजपा विधायक नारायण प्रसाद के खिलाफ बढ़ता आक्रोश*

बेतिया मोहन सिंह।

ऐतिहासिक सरेया मन को काला कानून से आज़ाद करने और मछूआरा लोगों का परंम्परागत अधिकार को बहाल करने की मांग पर वन प्रमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर डीएफओ के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से पांच सुत्री मांग पत्र सौपा गया,
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, बैरिया प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष नवीन कुमार, भाकपा माले नेता सुरेन्द्र चौधरी, मछूआरा संघ के नेता बाली चौधरी, असीम चौधरी, अशोक मुखिया, भरत शर्मा, धामू चौधरी, शिवपरशन मुखिया आदि नेताओं ने नेत्तृत्व किया,
विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरेया मन के इर्दगिर्द के दसियों हजार परिवार का रोजी रोजगार के मुख्य साधन ऐतिहासिक सरेया मन था मगर भाजपा जदयू की गरीब विरोधी, मछूआरा विरोधी सरकार ने दो दशक से पक्षी विहार के नाम पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके कारण दसियों हजार परिवार भूखमरी के शिकार हैं, जीविका चलाने के उनके पास कोई दूसरा रोजगार के साधन भी नहीं है, विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने
मोदी- नीतीश सरकार से मांग किया कि सरेया मन में मछली पकड़ने और पालन करने के परंपरा गत अधिकार बहाल करें, इस बीच जप्त तमाम नाव, जाल, मछली पकड़ने के औजार को वापस करें। मछूआरों पर किये गए सभी मुकदमा वापस ले सरकार,
इनके आलावा बैरिया मुखिया संघ अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि भाजपा-जद (यू) की नीतीश सरकार बीस वर्षों से हमारे वोट लेकर राज चला रही है। हम अपने जीवन जिविका को चलाने के लिए मछली पकड़ते और उसे बेच परिवार चलाते हैं। किंतु हमारे मछली पकड़ने के परंपरागत अधिकार को सरकार ने बिना किसी मुआवजा के छीन ली है। इसके लिए हमारे समाज के द्वारा स्थानीय सांसद संजय जायसवाल, विधायक नारायण प्रसाद, पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी, मदन सहनी, हरि सहनी और वर्त्तमान पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री रेणु देवी तक के यहाँ दौड़ लगाते और हर चुनाव में उनके लिए मतदान भी किए। किंतु ये लोग हमारे वोट लेकर, विधायक, मंत्री, सांसद बन हमारे रोजी रोजगार के संबंध में कुछ नहीं किए। यह सब लोग मछूआरों के साथ धोखाधड़ी किया है।
भाकपा माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा-जद (यू) सरकार के वन विभाग के बिगडैल अधिकारियों D.F.O. और रेंजर द्वारा सरेया मन के इर्द-गिर्द के मछली पकड़ने वाले मछुआरों को मछली नहीं पकड़ने देने, जबरन नाव, जाल, डेली, मोटरसाईकिल जप्त करने और बेवजह तरह-तरह के झूठा मुकदमा दर्ज कराने की अंग्रेजी राज के अधिकारियों से भी कुरूर कार्रवाई कर रहे हैं। मछली पकड़ने के वजह से जेल तक भेजा जा रहा है। वर्तमान D.F.O. के दौर में वन क्षेत्र के कीमती लकड़ियों चंदन, सखुआ, सागवान आदि के अवैध पातन की खबर कहीं बाहर नहीं चल जाए। इसलिए मछुआरों को विभिन्न तरह से प्रताड़ित करा रहे है। D.F.O. और रेंजर द्वारा पद में अंतर्निहित अधिकार और शक्ति के दुरूपयोग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, इनके आलावा अन्य कई नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes