

बेतिया मोहन सिंह।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पश्चिम चंपारण धर्मेंद्र कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए जिले के सभी नागरिकों से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्य में सहयोग देखकर विधानसभा चुनाव 2025 के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न तंत्रों के माध्यम से इस कार्य को सफल बनाने हेतु व्यापक पैमाने पर कार्य शुरू किया गया है, जिसमें मीडिया कर्मियों के भागीदारी अहम् है।


