Wednesday, June 17, 2026
Homeबेतियारोड सेफ्टी को लेकर चलाएं जागरूकता कार्यक्रम : जिला पदाधिकारी।

रोड सेफ्टी को लेकर चलाएं जागरूकता कार्यक्रम : जिला पदाधिकारी।

जिले में आइएसआइ/बीआईएस हॉल मार्क हेलमेट की बिक्री कराएं सुनिश्चित।

बस स्टॉपों पर यात्री शेड का निर्माण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें।

प्रेशर हॉर्न बजाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें।

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

ब्लैक स्पॉटो पर सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्पन्न हुयी।

बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की सामयिक समीक्षा, सड़क सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी, सड़क दुर्घटना के कारणों की पहचान एवं अध्ययन, गति सीमा एवं यातायात सुगमता के उपायों, सड़क सुरक्षा योजना विकसित करना, आपातकालीन चिकित्सा योजना तैयार करना, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने हेतु गुड सेमेरिटन आदि एजेंडाओं की समीक्षा हुई।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में 15 ब्लैक स्पॉट चिन्हित है। ऐसे स्थलों पर रंबल स्ट्रीप का अधिष्ठापन कराने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि रोड सेफ्टी को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में आइएसआइ/ बीआईएस हॉल मार्क हेलमेट की बिक्री हो, इसे सुनिश्चित करें। बस स्टॉपों पर यात्री शेड का निर्माण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। अनावश्यक रूप से प्रेशर हॉर्न बजाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही स्पीड लिमिट डिवाईस से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, लक्ष्मण तिवारी, एएसपी-सह-एसडीपीओ, रामनगर, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता, NHAI, RCD, जिले के नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes