Tuesday, April 28, 2026
Homeबेतियालौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगीचे में मिला पेड़ से लटका हुआ प्रेमी...

लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगीचे में मिला पेड़ से लटका हुआ प्रेमी प्रेमिका का शव

बेतिया मोहन सिंह।
लौरिया थानाक्षेत्र के सिसवनिया पंचायत के बरवा शेख सरेह के बगीचे में पेंड से लटके प्रेमी जोड़े की संदिग्धावस्था में मौत।

घटना की सूचना से क्षेत्र में फैली सनसनी।
दोनों की मौत एक साथ हुई और पेड़ से लटके शव मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
आस पास के दो गांव के युवक युवती है।
मृतक युवक की पहचान सिसवनिया पंचायत के बरवा गांव के मंगनी सहनी के सोलह वर्षीय एकलौते पुत्र विवेक के रूप में हुई है।
वहीं युवती की पहचान नगर पंचायत के ढढवा गांव नथु महतो के पंद्रह वर्षीय पुत्री आरती के रूप में हुई है।
घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी है फोरेंसिक टीम भी पहुंचने की सुचना है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला संदीगध लग रहा है पुलिस हर पहलू पर सुक्षमता से जांच कर रही है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेजवाने की प्रक्रिया में लगीं हुए हैं।
जानकारी के अनुसार विवेक और आरती का मामला प्रेम प्रसंग में बताया जा रहा है नीपु के पिता भी मजदूरी करने बाहर गये है और आरती के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं।
विवेक एवं आरती के शव का एकसाथ फंदे से लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। घटना रविवार के दिन का बताया गया।
अब विवेक और आरती जब एक-दूसरे से प्रेम करते थे दोनों परिवारों को इस संबंध के बारे में जानकारी थी।और दोनों की शादी हेतु दोनों परिवारों में सकारात्मक प्रयास हो रहा था तो ऐसी कौन सी बात हुई ग्रामीणों की मानें तो दोनों की हत्या कर दुसरे जगह लटका दिया जाने की बात है।
अब यह तो जांच का विषय है जो पुलिसिया जांच से इस रहस्य का पर्दा उठ सकेगा।
दोनों परिवार गरीब है और मजदुरी कर के जीवनयापन करता था।
सुत्रो की मानें तो आरती शनिवार की देर शाम से आरती अपने घर से गायब थी अब आरती का शव बरवा सरेह में नीपु के साथ फंदे से लटका मिला है।
आसपास के लोग काफी संख्या में घटनास्थल पर जुटे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes