Sunday, April 26, 2026
Homeबेतियायुवक ने की पंखे से लटक कर आत्महत्या

युवक ने की पंखे से लटक कर आत्महत्या

बेतिया मोहन सिंह।
लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया पंचायत के गांव में विवाहित युवक ने पंखे से लटक अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना पर पहुंची लौरिया पुलिस और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच अस्पताल बेतिया भेज दिया ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। पुलिस हर पहलू पर सुक्षमता से जांच कर रही है।
मृतक की पहचान लौरिया थाने के मठिया पंचायत के वार्ड सात निवासी जीतेन्द्र पांडे के छोटे पुत्र दीपु पांडे के रूप में हुई है।
दीपु की शादी साल 2016 मे हुई थी और उसका एक सात साल का लड़का भी है।
पत्नी रूपम से अनबन था और दीपु की पत्नी मायके में काफी दिनों से रह रही थी।
दीपु पत्नी के रवैये से काफी क्षुद्ध रहता था। दीपु मुंबई में रहकर ड्राइवर का काम करता था । एक दिन पहले वह मुंबई से अपने घर लौटा था।घटना रविवार के दिन की बताई गयी है।
इस घटना से पुरा परिजन सदमे में हैं
और दीपु के असामयिक निधन से लोग परेशान हैं।
आखिर रविवार के दिन ऐसी कौन सी बात हो गई कि दीपु ने पंखे से लटककर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार दीपु की शादी लौरिया थानाक्षेत्र के मलाही टोला में हुई थी और दीपु की पत्नी मायके में ही रह रही थी।
सुत्रों की मानें तो पत्नी के वियोग में दीपु नशे का आदी हो चुका था।
ग्रामीणों ने बताया की दीपु सरल स्वभाव का था और कुछ दिन से मुंबई रहकर ड्राइवर का कर रहा था।
फोरेंसिक टीम की पहुंचने का लौरिया पुलिस इंतजार कर रही थी।
दीपु के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
वहीं लौरिया पुलिस भी समाचार लिखे जाने तक फोरेंसिक टीम का इंतजार घटनास्थल पर कर रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes