Sunday, April 26, 2026
Homeबेतियाकंगली थाना क्षेत्र से एक लोडेड देशी कट्टा एवं जिंदा गोली के...

कंगली थाना क्षेत्र से एक लोडेड देशी कट्टा एवं जिंदा गोली के साथ पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गिरफ्तार।

बेतिया मोहन सिंह। 23 अप्रैल 26 को 12.30 बजे गोपनीय सूचना मिला कि नेपाल राष्ट्र की तरफ से मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्ति देसी कट्टा एवं भारतीय जाली नोट लेकर भारतीय क्षेत्र में आने वाले हैं। गोपनीय सूचना के आधार पर कंगली थाना पुलिस द्वारा भेड़िहरवा मध्य विद्यालय के पास त्रिवेणी घोड़ासहन कैनाल पुल से पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को एक लोडेड देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के पास से संदिग्ध अवस्था में नोट के आकार का कुछ? कागज का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंगली के स्व के बयान के आधार पर कंगली थाना कांड सं 34/26 अंकित कर गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया है।गिरफ्तारी1. ज्वाला सिंह पिता स्वर्गीय हीरालाल सिंह2. सचिन कुमार पिता राजदेव राम दोनों ग्राम दरपा सुखलहिया थाना दरपा जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी।

बरामदगी1. लोडेड देसी कट्टा एक

2. जिंदा गोली एक

3. पल्सर मोटरसाइकिल एक4. नोट के आकार का कुछ कागज का टुकड़ा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes