


बेतिया मोहन सिंह।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक को तीन टुकड़े में काटकर मौत की घाट उतार दिया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रावत नदी की है। जहां एक युवक को तीन टुकड़ों में काटकर हत्या कर दी गई और उसके शरीर का हिस्सा अलग-अलग जगह से बरामद किया गया है। लेकिन शरीर का एक भाग अभी बरामद नहीं किया जा सका है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की मां ने बताया कि बेटा अमित कुमार 27 मार्च को घर से लापता हो गया। उसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी । लेकिन पुलिस द्वारा टाल मटोल कर अमित के गुमशुदी का कोई एक्शन नहीं लिया गया और 2 माह बाद अमित के शव को चंद्रावत नदी के जलकुंभी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान सनसरैंया निवासी ललन महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। वहीं मृतक की मां ने बताया कि गांव के ही एक मुस्लिम लड़के से अमित की दोस्ती थी। उसके बाद दोस्त की बहन से अमित का प्यार हो गया। इसी बात को लेकर लड़की के भाई नाराज चल रहा था और 27 मार्च को अमित गयाब हो क्या और 31 मई को अमित का शव बरामद हुआ। ओ भी शरीर का दो हिस्सा मिला है और हाँथ पैर गायब है। इस मामले में बेतिया एसपी ने बताया कि 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मृतक की मां ने बताया कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई की होती तो मेरा बेटा जिंदा होता। घटना के बाद से परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।


