Thursday, June 18, 2026
Homeबेतियाअश्लील गाना व डांस को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में...

अश्लील गाना व डांस को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल, स्थिति नियंत्रण में

बेतिया मोहन सिंह। भंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अश्लील गाना एवं डांस को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं पथराव में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया और घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार
27 मार्च25 की रात्रि लगभग 10:00 बजे भंगहा थाना अंतर्गत पचरुखी शेरवा ग्राम में कब्रिस्तान के समीप श्राधकर्म के उपरांत बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के आयोजित कार्यक्रम में फूहड़ डांस कराने को लेकर उत्पन्न विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर जाकर दोनों पक्षों को शांत कराते हुए विधि व्यवस्था संधारित किया गया एवं घटना में सम्मिलित दोनों पक्षों से कुल 10 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।इस संबंध में भंगहा थाना कांड संख्या 36/25 अंकित कर गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर शांति बनी हुई है एवं विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

गिरफ्तारी

  1. अरमान सिद्दीकी पिता शमशाद मियां
    2 शमशाद मिया पिता स्वर्गीय आशिक मियां
  2. परवेज आलम पिता कफतुल्लाह शाह
  3. औरंगजेब आलम पिता इमरान दीवान
  4. नासिर मियां पिता स्वर्गीय फारूक मियां
  5. सूकट मियां पिता इमाम हसन सभी ग्राम पचरुखी थाना भंगहा।
  6. मोटर महतो पिता रामछतरी महतो
  7. धनिल कुमार पिता राम छतरी महतो
    9.राम छतरी महतो पिता स्वर्गीय आशा महतो
  8. विजय महतो पिता महंत महतो ग्राम सेरवा थाना भंगहा जिला पश्चिमी चंपारण बेतिया।

आमजन से अनुरोध है कि समाज में अश्लीलता फैलाने वाले कृत नहीं करें। प्रथम सूचना स्थानीय पुलिस एवं 112 को दें और क़ानून अपने हाथों में नहीं लें। अन्यथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कारवाई की जाएगी। बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में सर्वोत्कृष्ट के लिए सदैव तत्पर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes