Monday, June 22, 2026
Homeबेतियानगर निगम क्षेत्र के एक एक नाला और लिंक सैकड़ों का क्रमवार...

नगर निगम क्षेत्र के एक एक नाला और लिंक सैकड़ों का क्रमवार होगा पक्कीकरण:गरिमा

कुल 1.84 करोड़ से अधिक की 22 विकास योजनाओं का महापौर ने बांटा कार्यादेश,

बेतिया मोहन सिंह। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र एक एक नाला और लिंक सैकड़ों का क्रमवार पक्कीकरण होना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में मानक गुणवत्ता सुनिश्चित कराना नगर की स्थानीय जनता की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आज बांटे गए कुल 22 कार्यादेश से संबंधित योजनाओं का 1.84 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। नगर निगम के अपने कार्यालय कक्ष में बंटे कार्यादेश के बावत महापौर ने बताया कि स्वीकृत विकास योजनाओं में वार्ड-29 में पंचायत भवन का मरम्मति कार्य, राशि- 473600 तथा वार्ड-28 में विनोद पटेल के घर से भाया ओम प्रकाश जी के घर होते हुए सोहन दास के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य पर 221800 की योजना की स्वीकृति देते हुए कार्यादेश जारी किया गया है। वार्ड 27 में केश्वर राम के घर से विरेन्द्र नट से विनोद नट के घर के पीछे तक सड़क एवं नाला मरम्मति कार्य के लिए 723100 की योजना के साथ वार्ड 43 में संजय वर्मा के घर से मोहन राम के घर होते हुए कोहड़ा नदी तक नाला मरम्मति कार्य पर 649900 की राशि खर्च की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार वार्ड 31 में लालू नगर में रामेश्वर तेली के घर से महेन्द्र साह के घर तक नाला मरम्मति कार्य पर 4,49800 रुपए तथा वार्ड 45 में लईया टोला चौधुर साह के घर से राजेश्वर सिंह के घर होते हुए नहर तक नाला मरम्मति कार्य पर 1182500 खर्च को स्वीकृति दी गई है। वही वार्ड 46 में चुडिहरवा टोला कब्रिस्तान की चहार दिवारी निर्माण पर 13,09500 रुपए और वार्ड 45 में मुसहरी टोला एवं पिपरा चौक कब्रिस्तान चाहरदिवारी की मरम्मति कार्य पर 940600 की राशि तथा वार्ड 28 में महेन्द्र कॉलोनी में नंदकिशोर बैठा के घर से मुखिया जी के घर तक पीसीसी सड़क मरम्मति कार्य के लिए 796300 की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने इसके साथ वार्ड 37 में बरवत परसाइन में सरल पटेल के घर से मेन रोड तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य पर 5,55427 रुपए और
वार्ड 32 में एन एच 727 से मेन रोड से भाया अमीन जी के घर से सैमुल्लाह और फिरोज खान के घर होते हुए डॉ. मुस्तफा जी के घर तक एवं बेबी खातून के घर से एन एच 727 तक नाला मरम्मति कार्य को भी स्वीकृति दी गई है। जिस पर 964700 की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार वार्ड 32 में ही एनएच 727 से मो. अमीन के घर होते हुए मो. शाबिर जी का घर भाया रेयाजुल के घर होते हुए मोहम्मद एनाम के घर तक नाला मरम्मति कार्य, राशि- 601700 और वार्ड 43 में रामचन्द्र महतो के घर से विरेन्द्र कुशवाहा के घर तक एवं किशोर महतो के घर से किशोरी भगत के घर होते हुए कोहड़ा नदी तक नाला मरम्मति कार्य पर कुल राशि 1074300 खर्च को स्वीकृति दी गई है। वही वार्ड 37 में बरवत परसाइन में राजेश कुमार कुशवाहा के घर से होते हुए सत्येन्द्र प्रसाद के घर तक नाला मरम्मति कार्य राशि 432600 और वार्ड 33 में पोखरभिंडा में मोतीलाल शर्मा के घर होते हुए प्राइमरी स्कूल तक नाला निर्माण कार्य पर कुल लागत राशि 1144200
खर्च को स्वीकृति दी गई है। वार्ड 38 में जीतेन्द्र राय के घर से एनएच 727 मेन रोड तक सड़क निर्माण कार्य पर कुल राशि- 1295000 और वार्ड 42 में मुन्ना प्रसाद जी के घर से भाया ओम प्रकाश भाया नथुनी प्रसाद के घर से गरभू यादव जी के घर तक सड़क निर्माण कार्य पर 7,91075, रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि वार्ड 42 इम्तेयाज जी के घर के नजदीक सनसरैया चंद्रावत नदी तक नाला निर्माण कार्य, पर लागत राशि 1295793 रुपए और वार्ड 41 में झुठिया मई स्थान से शम्भू यादव के बगीचा तक नाला निर्माण कार्य पर 1316198 खर्च और वार्ड 41 में सुकुल यादव के घर से छठ घाट सन सरैया में सड़क निर्माण कार्य पर 699727 और वार्ड 27 में दिनेश कुमार जी के घर से राजु सिंह जी के घर तक सड़क निर्माण कार्य 563505 की राशि खर्च करने को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि वार्ड 33 में साहेब टोला में मंसुर अंसारी के घर होते हुए इब्राहिम अंसारी के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य पर 9,46372 खर्च किए जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यादेश सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes