
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने मौके से 300 एमएल की 98 पीस नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 29.4 लीटर बताई गई है।
गिरफ्तार युवक की पहचान भोला कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुभाष साह का पुत्र बताया गया है और सरिसवा बाजार के तेलिया पट्टी मोहल्ला, थाना मझौलिया, जिला बेतिया का निवासी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरिसवा बाजार में एक युवक अवैध रूप से नेपाली शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को शराब के साथ धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा


