Friday, July 31, 2026
Homeबिहारमझौलियाविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड संख्या 4 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।
वही मृतिका की पहचान चैता वार्ड नं 4 निवासी राधेश्याम पाण्डेय की 28 वर्षीय पत्नी करिश्मा पाण्डेय के रुप मे की गई है।
मृतका की मां शोभा देवी एवं पिता मुचकुन्द पाण्डेय, निवासी सतभीड़वा वार्ड संख्या 14, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी लगभग 13 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से महोदीपुर पंचायत के चैता गांव निवासी उमाकांत पाण्डेय के पुत्र राधेश्याम पाण्डेय के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष द्वारा कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। लगातार दबाव और प्रताड़ना के कारण उन्होंने कर्ज लेकर उक्त राशि दी, जिसके बाद ससुराल वालों ने कार खरीदी।उन्होंने बताया कि मृतिका की एक लड़का 6 वर्षीय आदर्श कुमार, तथा दो लड़की एक 9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी तथा 5 वर्षीय झुनमून कुमारी है।
परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा और एक समय उसे घर से निकाल दिया गया। करीब छह माह तक वह मायके में रही। बाद में थाना में शिकायत के बाद 18 फरवरी 2026 को पंचायत के माध्यम से समझौता हुआ और वह पुनः ससुराल लौट गई।
मायके वालों ने बताया कि घटना के एक दिन पूर्व जब वे बेटी से मिलने पहुंचे तो ससुराल पक्ष ने उन्हें मिलने नहीं दिया और गाली-गलौज कर भगा दिया। शुक्रवार सुबह जब फोन पर संपर्क नहीं हो सका, तो पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने देखा कि शव को कार में ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार सहित शव को कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा ससुर, सास और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes