Thursday, July 30, 2026
Homeबेतियायुवा श्रद्धालु ने लगभग 1700km की यात्रा कर जगह-जगह धाम करते मां...

युवा श्रद्धालु ने लगभग 1700km की यात्रा कर जगह-जगह धाम करते मां वैष्णो देवी तक यात्रा प्रंभ की

बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपाल नगर, रेवती के रहने वाले सनी शर्मा (उम्र 17.5 वर्ष), धार्मिक आस्था और भक्ति के पथ पर एक अद्भुत यात्रा के लिए शनिवार को वे अपने गांव से काशी विश्वनाथ, विंध्याचल, कुंभ, अयोध्या, वृंदावन और खाटू श्याम होते हुए मां वैष्णो देवी तक लगभग 1700km की यात्रा करेंगे।
सनी शर्मा, विजय शर्मा (सामान्य दुकानदार) एवं श्रीमती राधा देवी शर्मा (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) के पुत्र हैं। उनकी यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि युवाओं में भक्ति और अध्यात्म की प्रेरणा देने वाली भी है।
सनी का कहना है कि यह यात्रा भगवान की भक्ति में लीन होने और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने का एक माध्यम है। वे पूरे श्रद्धाभाव के साथ इन पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे और मार्ग में आने वाले धार्मिक स्थलों पर भी दर्शन व पूजन करेंगे।
ग्राम पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार यादव और लोगों ने सनी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की है। यह यात्रा न केवल उनके लिए, बल्कि समाज के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes