Wednesday, July 29, 2026
Homeबेतियापुलिस ने हत्या का किया पर्दाफाश

पुलिस ने हत्या का किया पर्दाफाश


बलिया। 27 जनवरी को रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर मे हुए हत्याकांड के छठे दिन रेवती पुलिस ने किया पर्दाफाश। इस मर्डर के बाद पुलिस पर लगातार पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। रेवती थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार दो वक्तियों श्रवण तथा सबलपुर के पुर्व प्रधान लक्ष्मण यादव की आपस में दोस्ती थी एक दोस्त लक्ष्मण की पत्नी को इनका एक दुसरे के प्रति विश्वास और भरोसा करना नागवार गुजरा था। श्रवण का दोस्त लक्ष्मण सबलपुर का पुर्व प्रधान था। लक्ष्मण की पत्नी इन दोनों दोस्तों के आपसी प्रेम के कारण इष्या के भर गई थी। लक्ष्मण अपने दोस्त श्रवणको को बेटे से भी बढ़कर मानता था। इसी वजह से श्रवण की हत्या करवा दी गई। बताते चले की 26 जनवरी को श्रीनगर मे श्रवण यादव करमानपुर निवासी की हत्या कर दी गई थी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि रात आठ बजे किसी ने फोन कर श्रवण को बुलाया था। उसके बाद श्रवण का फोन बंद रहा रात-भर घरवाले श्रवण को ढूंढ़ते रहे। 27 जनवरी को उन्हें फ़ोन से जानकारी मिली कि श्रवण की हत्या कर दी गई है। पुर्व प्रधान की पत्नी चन्द्रावती ने अपने साथी बेचन सिंह पियरौटा निवासी के साथ मिलकर हत्या करवा दी थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद संबंधित धाराओं मे न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। बेचन सिंह को पियरौटा नहर से गिरफ्तार किया गया वही चन्द्रावती को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जबकि एक आरोपी फरार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes