

नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ पूजा घाटों पर चैती छठ पूजा की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का महापौर ने किया दल बल सहित निरीक्षण,
सागर पोखरा,संत घाट उत्तरवारी पोखरा और दुर्गाबाग मंदिर परिसर आदि के छठ पूजा घाटों का निरीक्षण के दौरान दी सबको दी छठ पूजा की शुभकामना,
बेतिया मोहन सिंह।
जिला मुख्यालय और नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ पूजा घाटों पर चैती छठ पूजा की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दल बल सहित निरीक्षण किया। नगर के सागर पोखरा,संत घाट उत्तरवारी पोखरा और दुर्गाबाग मंदिर परिसर आदि के छठ पूजा घाटों का निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों की विधिवत साफ सफाई व्यवस्था के साथ एक एक क्विंटल चुना उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि
चैती छठ पूजा का व्रत वसंत ऋतु के दौरान नेम टेम से सात्विक तरीके से मनाया जाता है।यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जिसमें नदी/तालाब के किनारे विधिवत साफ सफाई और साज सज्जा के साथ आज षष्ठी तिथि पहले दिन 36 घंटे का निर्जला उपवास के साथ अस्ताचलगामी और सूर्य देव की पूजा की जाती है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि यह एक ऐसा वैदिक अनुष्ठान है जो मानसिक और शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है और आध्यात्मिक शुद्धि प्राप्ति के साथ मनोवांछित मनोकामनाओं को भी सिद्धि प्राप्त होती है।


