Friday, July 31, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया पुलिस ने रामनवमी पूर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला असामाजिक तत्वो...

मझौलिया पुलिस ने रामनवमी पूर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला असामाजिक तत्वो पर पुलिस की रहेगी नजर

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया पुलिस ने विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। थानाअध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में निकले इस मार्च में पुलिस बल के जवान पूरे अनुशासन के साथ बाजार, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।मार्च मझौलिया बाजार, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को सुरक्षा का संदेश देता रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील भी की गई। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि रामनवमी जैसे धार्मिक पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक हैं, इसलिए सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं। उपस्थित एसआई पुरुषोत्तम पांडे विकास कुमार, सोनू कुमार, भानु प्रकाश, अनुज कुमार ओझा, ऋषिकेश कुमार, निलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना और आमजन में विश्वास जागृत हुआ कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes