Monday, April 27, 2026
Homeबेतियाबलथर में बाइक पर लदे 6:26 करोड़ के चरस समेत दो तस्कर...

बलथर में बाइक पर लदे 6:26 करोड़ के चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह। भारत नेपाल के सीमावर्ती सिकटा
एसएसबी व बलथर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई कर बाइक पर लदे 6 करोड़ 26 लाख रूपए मूल्य के चरस समेत दो तस्करों को पकङने में सफलता पाई है।थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि एसएसबी 47 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अविनाश पटेल के आवेदन पर गिरफ्तार तस्कर नथुनी चौधरी के पुत्र सोनू कुमार व सोनार महतो के पुत्र रमेश चौधरी बेतिया मुफस्सिल थाने के करनमेया गांव के विरूद्ध एफआईआर दर्ज जेल भेज दी गई।गिरफ्तार तस्करों के पास से सोलह हजार पांच सौ नगद राशि भी जब्त की गई है।जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही एसएसबी 47 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट सह सिकटा कैंप प्रभारी अविनाश पटेल के नेतृत्व में सीमावर्ती गांव सोनरा टोला के नजदीक बोर्डर पीलर संख्या-410/1 के ईदगीर्द नाकेबंदी कर दी।जैसे दोनों तस्कर एक ही बाइक पर प्लास्टिक के दो बोरा में चरस लेकर नेपाल से पहुंचे एसएसबी व बलथर थाने की पुलिस धर-दबोचा।बीडीओ अजीत कुमार रौशन के उपस्थिति में जब्त वाटरप्रूफ प्लास्टिक पैक 62:666 किलो चरस जब्त की गई।पुलिस व एसएसबी के पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि जब्त चरस को बेतिया में किसी को देना था।जहां से दूसरे कैरियर के माध्यम से दूर के महानगरों में भेजने की योजना थी।जब्त चरस का अन्तरराष्ट्रीय मूल्य छह करोङ 26 लाख रूपए बताई गई है।इस कार्रवाई में एसएसबी के कांस्टेबल के अलावे बलथर थाना के एसआई और आरक्षी समेत कई शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes