

बेतिया मोहन सिंह।
जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 25 अप्रैल 26 को टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर महिला सहित 16 कारोबारियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद किया गया तथा अर्ध निर्मित शराब घोल को विनष्ट कर दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया में बताया कि इस दौरान गठित टीम द्वारा
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसाल तथा आई०टी०लाई और भौरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मदहनी नहर समीप सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम और ड्रोन के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान 3860 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा 315 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट किया गया।
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना मिलने पर गुप्त सूचना में वर्णित महिला सविता देवी, उम्र 35 वर्ष, पति-स्य० छोटेलाल महतो, सा०-शिव टोला, लालगढ़ फार्म, थाना-मुफ्फसिल को घर से प्लास्टिक झोला लिए बाहर निकलते शक के आधार पर महिला गृहरक्षक बल द्वारा रोक कर तलाशी ली गई जिसमें 50 ml. का क्षमता वाले 38 पीस जिसकी कुल मात्रा-1.90 लीटर लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत जप्ती के साथ गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज कर अग्रत्तर कार्रवाई की जा रही है।
नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली केम्प के पास वाहन जाँच टीम को देख एक व्यक्ति नीरज कुमार, पिता श्री नरसिंह, सा०-लक्ष्मीपुर पडरहवा, वार्ड 02, थाना खड्डा, जिला खुशीनगर, राज्य उत्तर प्रदेश अपना बाईक पिछे कि ओर मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे उत्पाद बलों द्वारा पकड़ गया जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके काले रंग के बैग से एक पीस Royal Stage superior whisky 750 ml. विदेशी शराब की बरामदगी हुई जिसे मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30 (ए) के तहत जप्त कर अभियोग दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।
- साथ ही उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज/बगहा तथा रामनगर अनुमंडल के चिभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम
की धारा-37 में कुल 16 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी दलः-
- सुश्री प्रियंका कुमारी, अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
- तारणी प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
- कमलेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
- श्रीमत्ति आर, किरण, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
- रामनाथ शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
- ब्रजकिशोर ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
- बुद्धम कुनार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्यनिषेध,
- अन्य पदाधिकारी एवं बल, मद्यनिषेध एवं उत्पाद थाना।


