बेतिया मोहन सिंह।
बेतिया साइबर थाना द्वारा बेतिया साइबर थाना कांड स० 34 /25 , दिनांक – 16 /07 /2025 के फिरार चल रहे साइबर अपराधियों (प्राथमिक अभियुक्त )के गिरफ़्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 26 /08/2025 को उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त वाशिम अंसारी उर्फ लड्डू, पे ० अमीन अंसारी, सा० जोकटिया चौबे टोला, थाना – मझौलिया , जिला – पश्चिम चम्पारण , बेतिया को 02 मोबाइल एवं 01 ATM कार्ड के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम /पता
01 वाशिम अंसारी उर्फ लड्डू, पे ० अमीन अंसारी, सा० जोकटिया चौबे टोला, थाना – मझौलिया , जिला – पश्चिम चम्पारण , बेतिया
बरामदगी
02 – मोबाइल
01 – एटीएम
बेतिया पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।
वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं तो अविलंब 1930 डायल करें।
साइबर अपराध शिकायत यहां दर्ज करें www.cybercrime.gov.in अथवा अपने नजदीकी थाना में या बेतिया साइबर थाना में दर्ज करा सकते हैं।


