Monday, June 15, 2026
Homeबेतियामनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या कर शव गायब, एक...

मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या कर शव गायब, एक महिला सहित दो गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।

मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की हत्या कर सॉन्ग गायब कर दिए जाने का सनसनी के मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार
13 जून 26 की रात्रि समय लगभग 8:30 बजे थानाध्यक्ष मनुआपुल को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुइ कि मनुआपुल थाना अंतर्गत खैरटिया गांव के निवासी शैलेश तिवारी की हत्या करके शव को गायब कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक को सूचना के संबंध अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ खैरटिया स्थित शैलेश तिवारी के घर जाते हैं तो जाने पर यह पाया जाता है कि घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं है एवं घर खुला पड़ा है। संदेह होने पर शैलेश तिवारी के भाई सोनू तिवारी को दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है किंतु उनका फोन बंद आता है। आसपास के लोगों के द्वारा बताया जाता है कि संध्या से ही सभी लोग घर से फिरार हैं। इस संबंध में शैलेश तिवारी की सास के लिखित आवेदन पर मनुआपुल कांड संख्या 103/ 26 दिनांक 13/6/26 धारा 103(1)/238/3(5) भारतीय न्याय संहिता में दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में घटना के उद्भेदन, शव की बरामदगी एवं घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष मनुआपुल एवं थानाध्यक्ष कालीबाग शामिल थे । तत्पश्चात विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त मृतक के भाई सोनू तिवारी को मझौलिया थाना अंतर्गत चैलाभार गांव से गिरफ्तार किया गया एवं प्राथमिकी अभियुक्त मृतक की मां नन्दवनी देवी को छावनी स्थित प्रजापति हाल्ट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू तिवारी से मृतक शैलेश तिवारी के शव के बारे में पूछने पर सोनू तिवारी द्वारा अपने अपराध स्वीकृति बयान में बताया गया कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मृतक शैलेश तिवारी के शव को अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपने बाइक से ले जाकर जला दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू तिवारी के निशानदेही पर मृतक शैलेश तिवारी के जले हुए शव के अवशेष को छापेमारी दल द्वारा शांति माई स्थित श्मशान घाट से बरामद किया गया। FSL टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन करते हुए विधिवत प्रदर्श को जप्त किया गया है। घटना में सन्लिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम एवं पता

  1. सोनू तिवारी पिता स्वर्गीय बलि पांडे ग्राम खैरटिया थाना मनुआपुल
  2. नंदवानी देवी पति स्वर्गीय बाली पांडे गांव खैरटिया थाना मनुआपुल जप्ती
    1. स्प्लेंडर मोटरसाइकिल(शव को ले जाने में प्रयुक्त)
  3. मृतक शैलेश तिवारी के जले हुए शव के अवशेष टीम में शामिल सदस्य
  4. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1
  5. रवि कुमार पु०अ०नि० सह -थानाध्यक्ष मनुआपुल थाना
  6. अजय कुमार पु०अ०नि० सह -थानाध्यक्ष काली बाग थाना
  7. पु०अ०नि० लालजी पंडित मनुआपुल थाना
  8. स०अ०नि० सुभाष कुमार मनुआपुल थाना
  9. सशस्त्र बल मनुआपुल थाना
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes