Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियामाननीय पूर्व मंत्री स्व. पूर्णमासी राम को पूरे राजकीय सम्मान के साथ...

माननीय पूर्व मंत्री स्व. पूर्णमासी राम को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि।

बेतिया मोहन सिंह।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. पूर्णमासी राम के असामयिक निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुःखद अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. पूर्णमासी राम एक कर्मठ, जनसेवी और सरल व्यक्तित्व के धनी नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय सम्मान के अंतर्गत सलामी दी गई तथा प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया गया। जिला प्रशासन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes