Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियाराजघाट पुल पर गाना लदा ट्रैक्टर टेलरी सहित पलटा

राजघाट पुल पर गाना लदा ट्रैक्टर टेलरी सहित पलटा

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजघाट मंदिर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ना लदा एक ट्रैक्टर टेलरी सहित सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर पर बड़ी मात्रा में गन्ना लदा हुआ था, जो अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। ट्रैक्टर चालक गन्ना लेकर जा रहा था, तभी राजघाट मंदिर के पास सड़क पर मोड़ और असंतुलित भार के कारण ट्रैक्टर टेलरी सहित पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और चालक सहित अन्य लोगों की मदद में लग गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सतर्क हो गए और यातायात को नियंत्रित करने में सहयोग किया।
ट्रैक्टर पलटने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन बाधित रहा, हालांकि बाद में स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति सामान्य कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने पर मझौलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि भारी वाहनों को संतुलित भार के साथ और सावधानीपूर्वक चलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes