Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियाघने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, चार लोग हुए घायलपुलिस जांच...

घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा, चार लोग हुए घायलपुलिस जांच में जुटी

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग पर एनएच 727 श्रीपुर चौक पर बुधवार की रात 9 बजे घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मझौलिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर चौक के समीप ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह जानकारी थानाअध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया है कि सभी घायल मोतिहारी से बेतिया किसी दोस्त के घर छठियार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग अंदर ही फंस गए।
घायलों की पहचान रोहतास जिला निवासी ओम प्रकाश सिंह (पिता रामेश्वर सिंह), संतोष यादव, रवि सिन्हा तथा कुमार अभिषेक के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की 112 पुलिस टीम एसआई प्रमोद कुमार के ने मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes