Saturday, June 6, 2026
Homeबेतियाबेतिया मुफस्सिल थाना अंतर्गत हत्या की घटित घटना में तीन लोग गिरफ्तार

बेतिया मुफस्सिल थाना अंतर्गत हत्या की घटित घटना में तीन लोग गिरफ्तार

बेतिया मोहन सिंह।
9 फरवरी 26 को सूचना मिली कि ग्राम-महनागनी वार्ड नं0-12 अन्तर्गत एक गढे में एक युवक का शव पड़ा है, प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरीत कार्रवाई करते हुए शव को विधिवत् अपने कब्जे में लेकर शव का पहचान कराने पर मृत युवक की पहचान इरफान अंसारी, पे०-जाकिर अंसारी, सा० खैरवा वार्ड नं0-01, थाना-मझौलिया, जिला-पं० चंपारण बेतिया के रूप में हुई। तत्काल पुलिस अधीक्षक , प० चम्पारण बेतिया द्वारा SIT टीम का गठन कर तकनिकी अनुसंधान / मानवीय इनपुट के अधार पर घटना में संलिप्त संभावित लोगो की पहचान की गई एवं जिस मोबाईल से अंतिम बात हई थी उस मोबाईल को अभियुक्तों के घर से बरामद किया गया। तत्पश्चात मृतक के पिता के द्वारा प्रा० अभि० 01. ओसी अहमद 02 खुशी आलम 03. सफरीन खातुन तीनों पिता-स्व० सबीव गद्दी 04. सफी आलम, पिता हवीब गद्दी सभी सा०-चईता चैलाभार थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण बेतिया के विरूद्ध लिखित आवेदन दिया गया जिसके अधार पर बेतिया मुफस्सिल थाना कांड संख्या-72/26 दिनांक-09.02.2026 धारा-103(1)/238/61(2) भा०न्या० संहिता दर्ज किया गया। कांड के प्रा० अभियुक्त सफरीन खातुन, पिता-स्व० सबीव गद्दी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्या० अभिरक्षा में भेजा गया तथा प्रा० अभियुक्त खुशी आलम्, दिनांक-12.02.2026 को मान० व्यवहार न्या० में आत्म समपर्ण किया।

प्रा० अभियुक्त ओसी आलम के गिरफ्तारी उपरान्त उनके निशानदेही पर कांड के मृतक का मोबाईल घटनास्थल के पास से बरामद किया गया इसके अलावा मृतक द्वारा अभियुक्त सफरीन खातुन को जो मोबाईल दिया गया था उसे दुसरे घटनास्थल के पास से भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार / आत्म समपर्ण किये व्यक्ति-

  1. ओसी अहमद, पिता स्व० सबीव गद्दी।
  2. सफरीन खातुन, पिता स्व० सबीव गद्दी।
  3. खुशी आलम, पिता स्व० सबीव गद्दी (आत्म समपर्ण) सभी सा० चईता चैलाभार थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण बेतिया।

बरामदगीः-

  1. दो एन्ड्रायड मोबाईल ।

02 एक किपैड मोबाईल ।

छापामारी दल में शामिल पदा०/कर्मी :-

  1. पु०नि० सम्राट सिंह थानाध्यक्ष बेतिया मुफस्सिल थाना,
  2. पु०नि० कंचन भाष्कर अपर थानाध्यक्ष बेतिया मुफस्सिल थाना।
  3. पु०अ०नि० राजीत भारद्वाज बेतिया मुफस्सिल थाना।
  4. पु०अ०नि० पंकज कुमार, बेतिया मुफस्सिल थाना।
  5. पु०अ०नि० विमल कुमार, बेतिया मुफस्सिल थाना।।
  6. थाना रिजर्व गार्ड बेतिया मुफस्सिल थाना।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes