Friday, April 17, 2026
Homeबेतियामहाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भव्य शिव ध्वजारोहण एवं शोभा यात्रा का आयोजन

महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा भव्य शिव ध्वजारोहण एवं शोभा यात्रा का आयोजन

बेतिया मोहन सिंह।
ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवा केंद्र (प्रभु उपवन भवन )द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रातः .10:30 बजे भव्य शिव ध्वजारोहण एवं दिव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी , आपदा प्रबंधन मंत्री( बिहार सरकार) नारायण प्रसाद, बेतिया मेयर गरिमा सिकारिया, आई एम ए प्रेसिडेंट एस एन कोयलियार ,जी एम सी एच सुपरीटेंडेंट डॉ सुधा भारती जी, बैरिया जिला पार्षद विद्यावती कुमारी, जी एम सी एच मैनेजर कुमार विशाल के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित एवं केक कटिंग और शिव ध्वजारोहण किया गया। इस शुअवसर पर नगर के गणमान्य अतिथि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शिव ध्वज फहराते ही वातावरण “ओम ध्वनि” के जयघोष और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात निकाली गई शोभा यात्रा को हरी झंटी दिखाकर निकाला गया जिसमें शिव संदेश से सुसज्जित झांकियाँ, बैनर एवं आध्यात्मिक नारों के माध्यम से जन-जन तक शांति, पवित्रता और सकारात्मकता का संदेश पहुँचाया गया।
🔱 महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजना दीदी जी* ने कहा कि महाशिवरात्रि वह पावन रात्रि है जब निराकार परमपिता परमात्मा शिव का इस धरा पर अवतरण होता है।
“शिव” का अर्थ है कल्याणकारी — जो समस्त विश्व का मंगल करने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि:
यह पर्व अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
यह आत्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है।
शिव ध्वजारोहण इस बात का संकेत है कि हम अपने जीवन में शांति, प्रेम, पवित्रता और शक्ति का ध्वज सदैव ऊँचा रखें।
आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद जी ने कहा जिस प्रकार से महिलाएं अध्यात्म में बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं और अपने जीवन को भी आर्थिक,मानसिक स्तर पर सशक्त बनाती हैं अगर पुरुष समाज भी इस चीज को जीवन में अपना ले तो यह संसार स्वर्णिम संसार बनने में देर नहीं लगेगी हमारा विचार सकारात्मक विचार होना चाहिए और हमारा व्यक्तित्व भी किसी को प्रेरणा देने का माध्यम होना चाहिए
बेतिया महापौर गरिमा सिकारिया जी ने कहा वर्तमान समय की परिस्थितियों के अनुसार हमें अध्यात्म का चिंतन ही हमें नई ऊर्जा और नई सोच और मार्गदर्शन प्रदान करेगा इसलिए आप सब भी अध्यात्म के मार्ग पर चलने का एक सुंदर प्रयास करें तो समाज के लिए हम एक प्रेरणादाई बन सकते हैं|
आई एम ए प्रेसिडेंट एस एन कोयलियार जी ने कहा जिस प्रकार से हम डॉक्टर शरीर का उपचार करते हैं इस प्रकार आध्यात्मिक मार्ग भी हमारी मानसिक रूप से सशक्त बनाता है मैं ब्रह्माकुमारी के मुख्यालय माउंट आबू गया हूं वहां की आध्यात्मिक वातावरण हमारे जीवन को एक नई दिशा देने का माध्यम बना आप सबको भी उस स्थान पर अवश्य एक बार जाना चाहिए|
जी एम सी एच की सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर सुधा भारती जी ने कहा परमात्मा की याद हमारे पूरे बॉडी ऑर्गन्स को हील करती है और इससे हमारी शारीरिक और मानसिक रोग बहुत हद तक ठीक होते हैं इसलिए आप सब मेडिटेशन को अवश्य अपने जीवन में इंप्लीमेंट करें|
कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथि और सभा में उपस्थित भाई बहने हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित हुए कार्यकारणी सदस्य के रूप में अजय केसान भाई जी, गौरव भाई, बी के संजय भाई, बी के देव भाई अभीजीत केशान एंव बहुत सेभाई बहनों माताओ का सहयोग रहा |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes