Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियामझौलिया में तीन दिवसीय दिव्यांगता विशिष्ट पहचान पत्र शिविर संपन्न, 455 दिव्यांगजनों...

मझौलिया में तीन दिवसीय दिव्यांगता विशिष्ट पहचान पत्र शिविर संपन्न, 455 दिव्यांगजनों का बना कार्ड।

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा पात्र लाभुकों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर के अंतिम दिन कुल 165 पात्र दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जिससे उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रखंड के हर पात्र दिव्यांगजन को इस योजना से जोड़ा जाए।
शिविर के सफल आयोजन में डॉक्टरों की टीम, पंचायत कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डाटा इंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही। शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए बैठने, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes