
मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के बखरिया पंचायत अंतर्गत धागड़ टोला वार्ड 12 से एक 65 वर्षीय वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता वृद्ध की पहचान छुटक माझी, पिता स्व. जोगेंद्र माझी, निवासी चोरमा वार्ड नंबर 11 पक्कड़ीदयाल, जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह कुछ समय से अपने रिश्तेदार के यहां बखरिया धागड़ टोला में रह रहे थे।
परिजनों के अनुसार 7 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे छुटक माझी घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों का कहना है कि वृद्ध अचानक घर से निकल गए और तब से उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
लापता वृद्ध का हुलिया मध्यम कद, उम्र करीब 65 वर्ष, रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 2 इंच बताया गया है। घटना के समय वह पीले रंग का हाफ शर्ट पहने हुए थे।
परिजनों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी छुटक माझी के बारे में कोई जानकारी दे


