Monday, July 6, 2026
Homeबेतियानाला के निर्माण के मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया ।

नाला के निर्माण के मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया ।

मझौलिया से बब्लू कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के करमवा ब्रह्मम स्थान चौक से गोडा पुल तक नाला के निर्माण के मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया । नेतृत्व युवा समाजसेवी विकास कुमार ने की। विरोध कर रहे लोगों में मनीष कुमार, सचिन प्रसाद,रूदल भगत आदि ने बताया कि नाला के निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। ब्रह्मम स्थान से चौड़ा नाला का निर्माण कर गोंडा पुल के पास धनवंती नदी में पानी का निकासी करने से किसानों के फसल नुकसान नहीं होगा। किसानों को खेतों एवं गांव के लोगों के पानी निकासी की कोई साधन नहीं है। वर्षा से खेतों में जलजमाव होने से किसानों के 500 से अधिक एकड़ में लगे गोभी के फसल नुकसान हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes