

दुर्गाबाग मंदिर के गेट के नाले का ह्यूमपाइप जाम जाम होने से रोड पर गंदा पानी बहने की सूचना पर पहुंचीं महापौर,
नल से जल की आपूर्ति योजना के संवेदक द्वारा नाले के ह्यूम पाइप को मिट्टी से भर देने से रोड पर बहने लगा था नाले का गंदा पानी,
बेतिया मोहन सिंह।
एमजेके कॉलेज गेट के सामने दुर्गाबाग मंदिर के प्रवेश द्वार के नाले का ह्यूमपाइप जाम जाम होने से रोड पर गंदा पानी बहने की शिकायत मिलते ही महापौर गरिमा देवी सिकारिया शुक्रवार को मौके पर स्वयं पहुंच गईं। फिर वहां के मुख्य नाले में सुचारू जल निकासी के लिए लगाए गए ह्यूम पाइप के जाम पड़े होने से मंदिर रोड पर नाला का पानी बहते पाया गया। नगर निगम के जेसीबी से ह्यूम पाइप उखाड़ने पर उसको अंदर से मिट्टी भरा पाया गया। सफाई निरीक्षक मोहम्मद तबरेज आलम और जुलुम साह के नेतृत्व में कुछ ही देर में पिजुआ पोखरा रोड के नाले की जल निकासी व्यवस्था सुचारू कर दी गई। सफाई निरीक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में नल से पेयजल की आपूर्ति योजना के संवेदक द्वारा नाले के ह्यूम पाइप को मिट्टी से भर देने से उससे होकर बहने वाला नाले का गंदा पानी अब रोड पर लगा था। इसको लेकर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम नाले की जल निकासी और साफ सफाई में ढिलाई, कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने वार्ड जमादारों को अपने वार्ड के साथ वार्ड की जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सुचारू और सुव्यवस्थित जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने का सख्त आदेश दिया।


