Wednesday, May 13, 2026
Homeबेतियापिपरासी में तेंदुए का आतंक, दो महिला समेत तीन किसानों पर हमला

पिपरासी में तेंदुए का आतंक, दो महिला समेत तीन किसानों पर हमला

बेतिया मोहन सिंह।
बगहा के पिपरासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र से निकलकर एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और खेत से लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो महिला समेत तीन किसान घायल हो गए हैं। पिपरासी पंचायत के मनिया छापर निवासी 25 वर्षीय रवीना खातून गंभीर रूप से घायल हुईं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। वहीं भिलोरवा टोला निवासी 56 वर्षीय धानमति देवी भी घायल हो गईं। धानमति देवी को इलाज के लिए ले जाने के दौरान 35 वर्षीय मनोज शर्मा पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुशवाहा ने घायलों को मुआवजा देने की भी मांग की है। वहीं बगहा रेंजर श्रीमान मालाकार ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेजी जा रही है और तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes