Wednesday, May 13, 2026
Homeबेतियाजन समस्याओं के समाधान हेतु 19 मई से लगेगा 'सहयोग शिविर'।

जन समस्याओं के समाधान हेतु 19 मई से लगेगा ‘सहयोग शिविर’।

जिला पदाधिकारी ने की सहभागिता की अपील।

बेतिया मोहन सिंह। सरकार की विशेष पहल पर आगामी 19 मई से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ‘सहयोग शिविर’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने इस संबंध में जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन का लक्ष्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करना है। इस शिविर के माध्यम से राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य समाज कल्याण योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। इस हेतु पूर्व से ही संबंधित ग्रामीणों से आवेदन लेने की प्रक्रिया की जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शिविर में आने वाले हर फरियादी की बात संवेदनशीलता से सुनी जाए और पात्र लोगों को तत्काल योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी शिकायतों और सुझावों के साथ इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes