Friday, June 5, 2026
Homeबेतियाप्रतिदिन की जा रही है आपूर्ति, डिस्पैच और लंबित बुकिंग की समीक्षा।

प्रतिदिन की जा रही है आपूर्ति, डिस्पैच और लंबित बुकिंग की समीक्षा।

लंबित बुकिंग पर तेज़ी से हो रही डिलीवरी।

जिले में एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त।

0-2 दिन, 2-5 दिन एवं 5 दिन से अधिक लंबित बुकिंग की श्रेणी में भी निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

बेतिया मोहन सिंह।

जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सख्त है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि विभिन्न ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के आंकड़ों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 9,57,642 उपभोक्ता हैं। लंबित बुकिंग को तेजी से कम करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही 0-2 दिन, 2-5 दिन एवं 5 दिन से अधिक लंबित बुकिंग की श्रेणी में भी निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।

अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर एलपीजी गैस उपलब्ध हो। इसके लिए प्रतिदिन आपूर्ति, डिस्पैच और लंबित बुकिंग की समीक्षा की जा रही है। जहां भी समस्या सामने आती है, वहां त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिलास्तर, अनुमंडल स्तर एवं प्रखंड स्तर पर गैस गोदामों की लगातार जाँच/छापेमारी की जा रही है। अनुमंडल स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी एवं जाँच की जा रही है। इसका परिणाम यह है कि उपभोक्ता को सुगमतापूर्वक एलपीजी उपलब्ध हो रही है और उनके शिकायतों में लगातार तेजी के साथ कमी आ रही है।

उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे पारदर्शिता के साथ वितरण सुनिश्चित करें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल समाधान करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
नोट—जो बुकिंग पांच दिनों से अधिक समय से लंबित है, शीघ्र ही प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी करना सुनिश्चित किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes