

बेतिया मोहन सिंह।
स्थानीय नगर निगम वार्ड न. 24के पदमानगर निवासी श्रीमति प्रभा द्विवेदी एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे के कनिष्ठ पुत्र राहुल रोहित (उर्फ मोहित )ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट( आई आई एम )के फाइनल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. भारतीय प्रबंधन संस्थान तिरुचिरापल्ली (चेन्नयी )में एक समारोह के दौरान शनिवार को राहुल रोहित को प्रथम स्थान पाने का प्रमाण पत्र संस्थान के डायरेक्टर प्रो.गॉडविन टेनिसन एवं अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया. जिसप्रकार तकनीकी शिक्षा में आईआईटी का महत्व है उसी प्रकार बैंकिंग एवं फाइनेंशियल एजुकेशन में आईआईएम का महत्व है. महाराष्ट्र में बैंकिंग सेवा में रहते हुए राहुल रोहित यह कठिन पढ़ायी सिर्फ पूरा ही नहीं किया बल्कि परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला ही नहीं बल्कि बिहार प्रदेश का मान बढ़ाया है.


