Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

जिला ब्यूरो चीफ नित्यानन्द सिंह

बलिया। बैरिया पुलिस प्रशासन के मजूदगी में रविदास की जयंती इब्राहिमाबाद उपरवार में उल्लास के साथ मनाई गई। संत शिरोमणि रविदास सभा की ओर से रविदास मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। बुधवार सुबह संत रविदास की पालकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने अध्यात्म के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाई। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान की दिशा में मिलकर कार्य करना चाहिए।

अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस


सभा के अध्यक्ष जनार्दन राम ने कहा कि गुरु रविदास को रोहिदास और रूहिदास के नाम से भी जाना जाता है। गुरु रविदास भक्ति आंदोलन के एक प्रसिद्ध संत थे। उनके भक्ति गीतों और छंदों ने भक्ति आंदोलन पर स्थायी प्रभाव डाला है। कहा कि गुरु रविदास संत के साथ-साथ एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने आध्यात्मिक वचनों से सारे संसार को एकता एवं भाईचारा से जोड़ दिया था।

पूर्व प्रधान ललन रम प्रभारी ने कहा कि संत रविदास ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी। बताया कि में माघी पूर्णिमा को संत रविदास काशी में पैदा हुए। उनके दर्शन से गुरु गोरखनाथ, काशी के राजा वीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी, राजा सिकन्दर लोदी प्रभावित हुए। मीरा बाई उनकी शिष्या थीं, जबकि संत कबीर उनके वास्तविक गुरु थे । थे। ऐसे महान संत हमारे देश में हुए यह गौरव का विषय है।

सपा नेता दशरथ यादव ने कहा कि संत रविदास भगवान में इतने लीन रहने वाले संत थे, कि उन्होंने पवित्र गंगा का दर्शन अपने चमड़ा भिगोने वाले पात्र में कर लिया। उन्होंने रविदास के जीवन की एक घटना के माध्यम से बताया कि मनुष्य का जीवन कठिन परिश्रम एवं वास्तविक समर्पण से संवरता है, न कि उसके द्वारा अर्जित भौतिक संसाधनों से।
अन्य कई वक्ताओं ने भी रविदास जी की कृतियों पर प्रकाश डाला ।
संत शिरोमणि रविदास सभा ने बुधवार देर शाम भजन संध्या आयोजित की। भजन मंडली ने संत रविदास के ही भजनों को गाकर ज्ञान की गंगा बहाई। भजन मंडली ने ‘गुरु मिलीया रविदास जी दीनी ज्ञान की गुटकी गाकर गुरु की महिमा का वर्णन किया। ‘अब कैसे छूटै राम नाम रट लागी की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी रामायण सिंह ,नित्यानंद सिंह पत्रकार, शकील खान पत्रकार , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, प्रधान रवि सिंह , प्रधान शुभम सिंह ,
प्रधान दशरथ यादव , आदि गणमान्य लोगो को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र से आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर उमेश राम , नगीना राम,लाल बिहारी राम, शिवजी राम, आदि हजारों लोग मौजूद रहे।
प्रशासन एस एच ओ रामायण सिंह के नेतृत्व में पूरी तरह मुस्तैद रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes