Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियावायरल वीडियो पर राइफल व पिस्तौल लहराते वाला गिरफ्तार, पिस्तौल व राइफल...

वायरल वीडियो पर राइफल व पिस्तौल लहराते वाला गिरफ्तार, पिस्तौल व राइफल जप्त

बेतिया मोहन सिंह।
06 सितंबर 25 को एक विडियो वॉयरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा रायफल एवं एक पिस्टल लहराते हुए विडियो बनाया गया था। जिसका जॉच वरीय पदाधिकारी महोदय के आदेशानुसार किया गया। जाँच में पाया गया कि यह विडियो पॉलिटेक्निक कॉलेज महनागनी के पास का है। जिसमें जयमति देवी, उम्र 40 वर्ष, पति राजेन्द्र महतो, सा० महनागनी वार्ड नं0-10 थाना मुफ्फसिल जिला प० चम्पारण बेतिया के लॉज के पास रायफल एवं एक पिस्टल लहराया गया है। सत्यापन में पाया गया कि यह विडियो सा० चैलाभार, थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण, बेतिया निवासी 01. शशिकांत, पे० राम अयोध्या सिंह 02 सूर्यकांत, पे० शाशिकांत सिंह का है।

तत्पश्चात् जयमति देवी, उम्र 40 वर्ष, पति राजेन्द्र महतो, सा० महनागनी, वार्ड नं0-10, थाना मुफ्फसिल, जिला प० चम्पारण बेतिया के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना कांड सं0-481/25, दिनांक 06.09.2025, धारा-191 (2)/191 (3)/190/308(5)/115(2)/126(2) /352/351(2)/125 BNS, 30 Arms Act एवं 67 IT Act दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

अनुसंधानोपरांत कांड के 01. शशिकांत, पे० राम अयोध्या सिंह, सा० चैलाभार, थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण, बेतिया को रामनगर थाना जिला-बगहा से गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी :-

  1. कांड में वॉयरल विडियो में लहराये गये रायफल एवं पिस्टल को जप्त किया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes