Friday, June 5, 2026
Homeबेतियाएक और महिला मरीज की मौत।

एक और महिला मरीज की मौत।

आखिर कब तक मौत का सौदा करते रहेंगे मौत के सौदागर के ।

एक जांच घर के रिपोर्ट पर चिकित्सक ने चढ़ाया ब्लड जिससे मरीज की बढी बेचैनी।

बेतिया मोहन सिंह।

बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के बलुआ चौक पर अवैध रूप से संचालित हो रहे लाइफ ग्रीन अस्पताल में रविवार के अहले सुबह एक महिला की मौत हो गई, जिसको लेकर परिजनों जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस
ने मामले को शांत कराया ।मृत महिला बगहा पुलिस जिला के पटखौली गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद की पत्नी अंजनी कुमारी बताई जा रही है । जो प्रसव कराने के लिए बलुआ चौक स्थित लाइफ ग्रीन अस्पताल में लाई गई थी ।जहां पर तथाकथित डॉ उमेश गुप्ता के द्वारा अंजनी कुमारी का ऑपरेशन कर जुड़वा बच्चा निकाल तो दिया गया लेकिन महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने अपनी निजी जांच घर की रिपोर्ट पर अपना ही ब्लड निकल कर 1 यूनिट ब्लड चढ़ा दिया । जीसस से महिला की स्थिति सुधारने के बजाय और बिगड़ने लगी और
मरीज को बेचैनी होने लगी। जानकारों की माने तो एक यूनिट ब्लड चढ़ाने में काम से कम 4 से 5 घंटा लगता है लेकिन इन्होंने तो आनन-फानन में ब्लड चढ़ा दिया, जिससे मरीज की बेचैनी होने लगी और स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर के द्वारा बेतिया के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था ।जहां इलाजरत दौरान उसकी मौत हो गई ।अंजनी की मौत होते ही परिजनों मैं कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा बलुआ स्थित लाइफ़ ग्रीन हॉस्पिटल के समक्ष शव रखकर हंगामा किया जाने लगा।

मौके पर
बैरिया पुलिस ने मामले को शांत कराया ।लेकिन स्थानीय प्रतिनिधियों के द्वारा मामले को सुलझा दिया गया तथा परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
वहीं थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने से परिजनों के द्वारा इनकार किया जा रहा है यदि आवेदन दे रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में सिविल सर्जन ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांचों उपरांत रिपोर्ट आने पर इन पर शख्स कार्रवाई की जाएगी। मामला चाहे जो भी हो समाजसेवी बुद्धिजीवों ने यह मांग किया है कि कब तक मौत के सौदागर मौत का सौदा करते रहेंगे । इसका कब जांच होगा प्रखंड से लेकर मुख्यालय तक लगातार करीब दर्जनों मरीज ऑपरेशन के दौरान मार रहे हैं। मौत के सौदागर निरंतर मौत के सौदा कर रहे हैं फिर भी प्रशासन मुख्य दर्शन बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes