


बिग ब्रेकिंग।
बेतिया/ पश्चिम चंपारण (मोहन सिंह)।
सूत्र के अनुसार रक्सौल नेपाल की सीमावर्ती बीरगंज बॉर्डर पर चली गोली। अज्ञात अपराधियों द्वारा भंसर के पास एक भारतीय लड़की को गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिए जाने की खबर है। नेपाली पुलिस में जख्मी लड़की को इलाज हेतु नेपाल के नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल लड़की का नाम निशा सहनी है जो बेतिया की निवासी बताई जा रही है। बीरगंज पुलिस ने एक हत्यारे को धर दबोचा है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


