Thursday, April 16, 2026
Homeबेतियायातायात और व्यावसायिक गतिविधियों को बाधित किए बिना रात्रि सफाई बेहद उपयोगी:...

यातायात और व्यावसायिक गतिविधियों को बाधित किए बिना रात्रि सफाई बेहद उपयोगी: गरिमा

बोलीं महापौर सघन शहरी क्षेत्र के कमर्शियल एरिया की सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए दो पालियों में रात्रि सफाई शुरू,

बाकी बचे क्षेत्रों में भी उत्तम साफ सफ़ाई सुनिश्चित करने का दिया सफाई निरीक्षक को दिया आदेश,

बेतिया मोहन सिंह।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र के कमर्शियल एरिया को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए विभागीय दिशा निर्देशानुसार दोहरी और विशेष रात्रि सफाई व्यवस्था की शुरुआत करा दी गई है। प्रथम चरण में विशेष जरूरत क हिसाब से दोहरी रात्रि साफ़ सफाई के लिए दो कमर्शियल ब्लौकों को चुना गया है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा कि सघन शहरी क्षेत्र के व्यावसायिक क्षेत्र को 24 घंटे स्वच्छ रखने के लिए रात्रि सफाई व्यवस्था विशेष उपयोगी होती है। जिसके तहत हरिवाटिका चौक से बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौक, मुहर्रम चौक, जनता सिनेमा चौक से तीन लालटेन चौक होते हुए नजरबाग पार्क से संत कबीर चौक तक को चुना गया है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि दूसरे खंड में डीएम आवास से दुर्गाबाग, सागर पोखरा, पॉवर हाउस चौक से सत्य नारायण पेट्रोल पंप, सोवा बाबू चौक से संत कबीर चौक, ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद, खुदाबख्श चौक से हॉस्पिटल रोड में जीएमसीएच गेट तक सफाई के लिए चार चार महिला पुरुष सफ़ाई कर्मियों की टीम के साथ एक एक ड्राइवर और वाहन की व्यवस्था भी की गई है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने रात्रि सफाई व्यवस्था की उपयोगिता बताया कि सघन शहरी क्षेत्र में यातायात और व्यावसायिक गतिविधियों को बाधित किए बिना व्यावसायिक क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित करना इस विशेष अभियान का महत्व है। उन्होंने बताया कि इस विशेष व्यवस्था के तहत विशेष सफाई से स्वच्छता को और प्रभावी बनाने के साथ गंदगी जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने और पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकेगा। इसके साथ ही सघन शहरी क्षेत्र को और अधिक साफ सुथरा तथा आकर्षक बनाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes