Sunday, May 31, 2026
Homeबेतियासुमन के न्याय की मांग पर भाकपा माले ने किया प्रतिवाद मार्च

सुमन के न्याय की मांग पर भाकपा माले ने किया प्रतिवाद मार्च

सम्राट शासन में न्याय मांगने पर फर्जी केस और गिरफ्तारी- माले

न्याय की मांग कर रहे लोगों पर से फर्जी केस वापस और बिना शर्त रिहा करने की मांग

सम्राट चौधरी शासन में सुमन देवी हत्या मामले में 48 घंटे बाद भी एफआईआर नहीं, न्याय की मांग कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज मुकदमा और जेल-माले

बेतिया मोहन सिंह।

गोपालगंज जिला अंतर्गत
भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में सुमन देवी की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने तथा घटना के बाद निर्दोष ग्रामीणों पर पुलिसिया दमन पर रोक, न्याय की मांग कर रहे लोगों पर झूठे मुकदमे और गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा माले ने गोपालगंज में प्रतिवाद मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों ने भाग लिया।
प्रतिवाद मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मौनिया चौक पर प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया।
“सुमन देवी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने”, “निर्दोष लोगों पर दमन बंद करने”, “झूठे मुकदमे वापस लेने” गिरफ्तार लोगों को रिहा करने, “पुलिसिया मनमानी पर रोक लगाने” जैसे नारे लगाए।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि महरादेउर में हुई सुमन देवी की हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय घटना है। प्रशासन का पहला दायित्व वास्तविक दोषियों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्रवाई करना था, लेकिन इसके विपरीत पुलिस ने न्याय की मांग कर रहे निर्दोष लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज किए गए और 22 लोगों की गिरफ्तारियां की गईं, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
माले नेता ने आरोप लगाया कि राज्य की सम्राट चौधरी सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आम नागरिकों को पुलिसिया दमन का शिकार बनाया जा रहा है। यह सरकार न्याय दिलाने के बजाय अन्याय और दमन को बढ़ावा दे रही है।
भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य राघव प्रसाद ने कहा कि सुमन देवी हत्या कांड के दोषी को कड़ी सजा देने, निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने, गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग किया।
माले नेता विधा प्रसाद ने पुलिस की पक्षपातपूर्ण और दमनात्मक कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराने।, पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग किया ।
भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुभाष सिंह कुशवाहा ने कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की तो भाकपा माले और जनसंगठन आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे तथा गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक संघर्ष तेज किया जाएगा। इनके अलावा भाकपा माले नेता अर्जुन सिंह कुशवाहा, मुन्ना शर्मा, रामनाथ राम मंजूर आलम, राम प्रवेश राम, मालती देवी, आरती देवी, आरवाईए जिला नेता रिसू कुमार, रविन्द्र राम, रामानंद प्रसाद आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes