Friday, April 17, 2026
Homeबेतियामुख्य नाले के सकरी स्थानों की तल से सफाई में लगाए और...

मुख्य नाले के सकरी स्थानों की तल से सफाई में लगाए और मैनुअल मजदूर: गरिमा

बरसात की धमक के बीच पोकलेन व जेसीबी से हो रही मुख्य नाले की जगह जगह सफाई का महापौर ने किया निरीक्षण,

एनएच 727 के भगवती नगर पुल के अंदर जमे सिल्ट व कचरे की पोकलेन मशीन से की गई तल में घुसकर विशेष सफाई,

बेतिया मोहन सिंह।

गरजते मेघ और बरसात की धमक के बीच पोकलेन व जेसीबी से हो रही मुख्य नाले की जगह जगह जारी विशेष सफाई/उड़ाही का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निरीक्षण किया। महापौर की उपस्थिति में एनएच 727 के भगवती नगर पुल के अंदर जमे सिल्ट व कचरे की पोकलेन मशीन के माध्यम से नाले की तल में घुसकर विशेष सफाई की गई। मौके पर महापौर ने बताया कि मौसम का बदलते मिजाज के बीच बरसात में जल निकासी व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। सघन शहरी क्षेत्र की जल निकासी के लिए बसंत बिहार और रेलवे लाईन होते हुए अंधरी चौंहरी पुल तक के मुख्य नाला से तेज जल निकासी व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes