Saturday, April 25, 2026
Homeबेतियाप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा "प्रभु उपवन भवन में"5 जून...

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा “प्रभु उपवन भवन में”5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World environment Day 2025) के रूप में मनाया गया


इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को ( Beat plastic pollution) प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें थीम के साथ सेलिब्रेट किया गया

बेतिया मोहन सिंह।
ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपवन भवन (संत घाट) में ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी , जी एम सी एच की सुपरीटेंडेंट डॉक्टर सुधा भारती, स्टेट बैंक मैनेजर सुरेश कुमार , समाज सेवी राजेश बरनवाल , पुनीता देवी , विनोद जायसवाल

सभी ने मिलकर गमले में और नाद में वृक्षारोपण शुद्ध संकल्पों के साथ किया गया
ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी ने आए हुए सभी भाई बहनों को एक पौधा अपने-अपने घरों में लगाने का दृढ़ संकल्प कराया और प्लास्टिक के यूज को स्ट्रिक्टली ना यूज करने का संकल्प दिलाया वर्तमान समय प्लास्टिक के कारण ही हमारी प्रकृति अनबैलेंस हो चुकी है यहां तक की पशु पक्षी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं और हमारी धरती मां भी इसके अंदर जाने से पानी के लेयर डिस्टरबेंस हो रहे हैं
प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी को घातक प्रभावों, जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रकृति, भूमि और जैव विविधता का नुकसान तथा प्रदूषण और कचरे का संकट जैसे प्रभावों को बढ़ावा देता है
तो ऐसे संकट के समय में हम सब को एक होकर प्रकृति को बचाने का संकल्प लेना चाहिए और आने वाले भविष्य में हम प्रकृति को बचा सके ऐसा हम सब का सौभाग्य होना चाहिए
उपस्थित सभी भाई बहनों ने संकल्प लेते हुए स्वयं से प्रारंभ करने का वादा की और भविष्य में इसको जीवन भर अमल में लाने का दृश्य संकल्प किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes