Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियाविश्व पर्यावरण दिवस पर जीविका दीदियों का संकल्प — “हरियाली से ही...

विश्व पर्यावरण दिवस पर जीविका दीदियों का संकल्प — “हरियाली से ही खुशहाली”

प्रभात फेरी से पौधारोपण तक, जीविका दीदियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश

बेतिया मोहन सिंह।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिले की जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा उठाते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। जिलेभर में प्रभात फेरी, रैली, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता और बड़े पैमाने पर पौधारोपण जैसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से दीदियों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर जीविका दीदियों ने अपने निजी एवं सार्वजनिक ज़मीन पर पीपल, आम, अमरूद, जामुन जैसे फलदार पौधे, तथा शीशम, सागवान, महोगनी जैसे मूल्यवान वृक्षों का रोपण कर जल-जीवन-हरियाली मिशन को नई गति दी।संकुल संघ और ग्राम संगठन स्तर पर हुई बैठकों में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकार जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष मेहरून नेसा ने कहा, “पौधे हमारे जीवन के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना एक संतान। हमें इन्हें रोपने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।”
जीविका के प्रबंधक सामाजिक विकास सतीश कुमार ने जानकारी दी कि जिले में 22 जीविका दीदियों द्वारा संचालित नर्सरियों से मनरेगा एवं वन विभाग के सहयोग से लगभग 3.5 लाख पौधों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि जीविका दीदी न सिर्फ वृक्षारोपण कर रही हैं, बल्कि समाज को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण एक जनांदोलन का रूप ले रहा है।
जिला स्तर पर जल-जीवन-हरियाली मिशन के अंतर्गत इस वर्ष 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे समय से पहले पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वृक्षारोपण अभियान पूरे ज़िले में जोश-खरोश से चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes