Thursday, April 23, 2026
Homeबेतियाव्यवस्थित तरीके से करें निर्वाचन कार्य : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

व्यवस्थित तरीके से करें निर्वाचन कार्य : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वीप एक्टिविटीज को बढ़ाएं।

आरओ वाइज तैयार करें स्वीप प्लान।

डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकॉन को करें चिन्हित।

विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में मतदाता जागरूकता से संबंधित बड़े-बड़े फ्लैक्स का कराएं अधिष्ठापन।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के सफल संचालन हेतु सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक सम्पन्न हुयी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों/एसओपी का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निर्धारित समयावधि में एफएलसी का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश।

बेतिया मोहन सिंह।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के सफल संचालन हेतु सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं कोषांगों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक सम्पन्न हुयी।

बैठक में जेंडर रेसियो/ईपी रेसियो, एसी वाइज जेंडर रेसियो, ईपी रेसियो, पोलिंग स्टेशन डिटेल्स, यंग वोटर, वीटीआर, कार्मिकों का डाटा इन्ट्री एवं सत्यापन, ट्रेनिंग प्लान, ईवीएम/वीवी पैट एफएलसी कार्य, ईवीएम/वीवी पैट स्टेटस आदि की समीक्षा की गयी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा के क्रम में कहा कि निर्वाचन कार्य बेहद ही महत्वपूर्ण है। निर्वाचन कार्य को सिस्टमेटिक तरीके से करने पर मतदान एवं मतगणना कार्य सुगमतापूर्वक सम्पन्न होगा। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निवर्हन बेहतर तरीके से करें।

समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि ईपी रेसियो अच्छा है, परंतु इसे और बेहतर करने की जरूरत है। जेंडर रेसियों को भी बढ़ाना है। यंग वोटर एवं जेंडर रेसियो पर विशेष फोकस करें ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ईआरओ क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर लें तथा मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था अभी से ही करना प्रारंभ कर दें। उन्होंने स्वीप कोषांग को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में विभिन्न संवाद कार्यक्रमों में मतदाता जागरूकता से संबंधित बड़े-बड़े फ्लैक्स का अधिष्ठापन कराना सुनिश्चित करें ताकि मतदाता मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित हो सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि आरओ वाइज डेट वाइज स्वीप प्लान तैयार किया जाय। डिस्ट्रिक्ट स्वीप आइकॉन को चिन्हित करें और नामित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर सीडीपीओ, एलएस की बैठक सुनिश्चित करें। मातृ वंदन योजना की लाभुक महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एसडीएम स्वीप एक्टिविटीज की निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे तथा मतदान बढ़ाने हेतु सार्थक प्रयास करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत कार्मिकों का डेटा कलेक्ट करवायें। साथ ही 05 जुलाई तक हर हाल में सभी कार्मिकों का डेटा सत्यापन करना भी सुनिश्चित करें।

समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी ईवीएम/वीवी पैट कोषांग द्वारा बताया गया कि ईवीएम/वीवी पैट का एफएलसी कार्य 25 मई से प्रारंभ है तथा 16 जून तक पूर्ण करना प्रस्तावित है। वर्तमान में एफएलसी का कार्य चल रहा है। 13 अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों/एसओपी का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निर्धारित समयावधि में एफएलसी का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सभी सभी ईआरओ से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली गयी। इसके साथ ही कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, ईवीएम/वीवी पैट कोषांग, आदर्श आचार संहिता-सह-विधि व्यवस्था कोषांग, स्वीप कोषांग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र सहित सभी ईआरओ, कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes