Tuesday, July 28, 2026
Homeबेतियापेपर लीक मंत्री धर्म प्रधान इस्तीफा दो

पेपर लीक मंत्री धर्म प्रधान इस्तीफा दो

युवाओं के भविष्य देश के भविष्य को बचाने के लिए 23 दिनों से अनशन पर बैठे आहसा अध्यक्ष नेहा मनीष, आमीन को सलाम

सोनम वांगचुक की गिफ्तारी नोकतंत्र विरोधी संविधान विरोधी

बेतिया मोहन सिंह।

देश भर के छात्र युवाओं लोकतांत्रिक लोगों के समर्थन से 23 दिनों से जंतर मंतर पर चल रहे अनशन आंदोलन से एकजुटता कायम करने के लिए बेतिया में आइसा इन्कलाबी नौजवान सभा और भाकपा माले के एकजुटता कायम करते हुए प्रतिवाद मार्च निकाला। जिसे संबोधित करते हुए आर वाई ए नेता संजय मुखिया और सोनू इमाम ने कहा कि पेपर लीक के बाद देश के 22 नौजवानों की आत्म हत्या के जिम्मेवार धर्मेन्द्र प्रधान और मोदी सरकार हत्यारी है। सरकार किसी आंदोलन की मांग, न्याय की मांग को अनसुना कर आंदोलन को नहीं दबा सकती। देश की जनता जग रही है आज के दिल्ली संसद मार्च में लाखों युवाओं की भागीदारी यही बता रही है। नेता द्वय ने आगे कहा कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी लोक तंत्र विरोधी संविधान विरोधी है। नेताओं ने अनशन का आगे नेतृत्व करने वाती आइसा नेत्री नेहा, मनीष, आमीन को लाल सलाम करते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया (उन्होंने आगे कहा कि देश के युवाओं का भविष्य ही देश का भविष्य है। जिसके साथ मोदी सरकार को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। नेताओं ने पूरे चंपारण में आंदोलन को बढ़ाने का संकल्प निया।
कार्यक्रम को माले नेता संजय यादव, संजय राम, वीरेंदर पासवान, जौवाहर प्रसाद, सुरेन्द्र,अफाक, आइसा नेता हसमत आजम, विनोद यादव, संजय मुखिया, भरत शर्मा, केदार राम, अच्छेमाल पासवान, मनोज कर्ण नवीन हुआ, नंदकिलोर महतो, अजीत और अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes