Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियादूधा मठिया में संगठित चोरी: तीन घरों से लाखों की संपत्ति पार,...

दूधा मठिया में संगठित चोरी: तीन घरों से लाखों की संपत्ति पार, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया। थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत अंतर्गत दूधा मठिया वार्ड संख्या 3 में शनिवार की रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।बताया जाता है कि बेंगलुरु में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रभूषण शर्मा के घर में उस समय कोई सदस्य मौजूद नहीं था। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर के 11 ताले काट दिए और करीब लाखों रुपये मूल्य के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर सबूत मिटाने की कोशिश की।इसी क्रम में अजय शर्मा के घर में चोर छत के रास्ते घुसे और ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। दुर्गा नाथ शर्मा उर्फ सुरेंद्र शर्मा के घर की दूसरी मंजिल पर रखे लॉकर को भी तोड़कर नगदी व जेवरात उड़ा लिए गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है, जबकि ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes