Thursday, April 16, 2026
Homeबिहारमझौलियामोहद्दीपुर पंचायत में शॉर्ट सर्किट से आधा दर्जन घर जलकर राख

मोहद्दीपुर पंचायत में शॉर्ट सर्किट से आधा दर्जन घर जलकर राख

मझौलिया से बब्लु कुमार पटेल की रिपोर्ट

मझौलिया प्रखंड के मोहद्दीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग जब तक संभल पाते, तब तक आधा दर्जन परिवारों के आशियाने जलकर पूरी तरह खाक हो चुके थे।
इस अग्निकांड में बम ठाकुर, शिवमंगल ठाकुर, मनोज ठाकुर, दीनदयाल ठाकुर, अमेरिका ठाकुर, राम अवतार ठाकुर तथा शंभू ठाकुर के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। घरों में रखा फर्नीचर, गहने, बर्तन, कपड़े और नगदी सहित अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। ग्रामीण अपने-अपने स्तर से आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन आग की तीव्रता के आगे प्रयास नाकाफी साबित हुए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित राहत और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को इस संकट की घड़ी में सहारा मिल सके। और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes