
बेतिया मोहन सिंह।
बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर बेतिया पुलिस द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार से भेंट वार्ता का आयोजन किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। साथ ही कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारी/कर्मीयों को पुलिस केंद्र बेतिया के प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण की गई। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिल हुए।


