



बेतिया मोहन सिंह।
मैं महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि से आप सभी चंपारण वीडियो को प्रणाम करता हूं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 यह मेरी आखिरी चुनावी सभा है। यहां चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को चुनाव होना है।चंपारण की मिट्टी में हो शक्ति है जब-जब चंपारण ने अंगड़ाई ली है तब तब परिवर्तन हुआ है इतिहास गवाह है। मैं चंपारण की इस धरती से आप सबों से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि फिर से एक बार वोट देकर भारी मतों से एनडीए सरकार बनायें। ताकि आपके बच्चे इंजीनियर और डॉक्टर बन सकें न कि रंगदार। उक्त बातें बेतिया के कुड़िया कोठी मैदान में एनडीए की एक महती आम सभा को संबोधित करते हुए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार को कट्टा वाली सरकार नहीं, फिर से एक बार एनडीए की सरकार चाहिए । ताकि बिहार एवं बिहारियों का संपूर्ण विकास हो सके। चंपारण की धरती का महत्व ये है कि चंपारण गांधी को महात्मा गांधी बना दिया। अपने संबोधन से पूर्व प्रधानमंत्री ने भाजपा सहित एनडीए के सभी प्रत्याशियों से परिचय किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।


