


बेतिया मोहन सिंह।
26 मई 26
को नगर आयुक्त , बेतिया द्वारा मानसून पूर्व नाला सफाई का निरीक्षण किया गया।
वर्तमान में सभी नलों की बरसात पूर्व नाला सफाई का कार्य मशीन एवं मानव बल के माध्यम से पूर्ण किया जा रहा है। साथ ही मुख्य नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही भी की जा रही है। बड़ा नाला, टाउन ड्रेन पर कुल 123 अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस निर्गत किया गया था तथा सुनवाई उपरांत स्थल निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासन के साथ सहयोग के क्रम में स्वयं अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। अन्य सभी को अंतिम चेतावनी नोटिस निर्गत की गई है ।


